
Na Jane Kyon Hota Hai
by Lata Mangeshkar
on Chhoti Si Baat (Original Motion Picture Soundtrack) (1975)
[Chorus]
ना जाने क्यूँ होता है ये ज़िंदगी के साथ
अचानक ये मन किसी के जाने के बाद
करे फिर उस की याद छोटी-छोटी सी बात
ना जाने क्यूँ
[Verse 1]
जो अंजान पल ढल गए कल
आज वो रंग बदल-बदल, मन को मचल-मचल
रहे हैं छल ना जाने क्यूँ
वो अंजान पल
सजे बिना मेरे नैनों में
टूटे रे, हाय रे, सपनों के महल
[Chorus]
ना जाने क्यूँ होता है ये ज़िंदगी के साथ
अचानक ये मन किसी के जाने के बाद
करे फिर उस की याद छोटी-छोटी सी बात
ना जाने क्यूँ
[Verse 2]
वो ही है डगर, वो ही है सफ़र
है नहीं साथ मेरे मगर अब मेरा हमसफ़र
इधर-उधर ढूँढे नज़र
वो ही है डगर
कहाँ गईं शामें मदभरी वो मेरे?
मेरे वो दिन गए किधर?
[Chorus]
ना जाने क्यूँ होता है ये ज़िंदगी के साथ
अचानक ये मन किसी के जाने के बाद
करे फिर उस की याद छोटी-छोटी सी बात
ना जाने क्यूँ
Song Comments
Must have JavaScript enabled to comment.On Na Jane Kyon Hota Hai by Lata Mangeshkar